खेल की खबरें | कल का दिन दिलचस्प होगा, कल कोई जीतेगा: राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि कल ‘ब्लॉकबस्टर’ नतीजे का इंतजार है।

लीड्स, 23 जून भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि कल ‘ब्लॉकबस्टर’ नतीजे का इंतजार है।

भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) और राहुल (137 रन) के शतकों से इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया जिसने स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए।

राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘‘कल ‘ब्लॉकबस्टर फिनिश’ का इंतजार है। जब टेस्ट शुरू हुआ तो मुझे लगा कि यह बल्लेबाजी के मुफीद विकेट है और यह ड्रॉ की ओर बढ़ेगा। लेकिन विकेट बदल रहा है, इस पर टूट-फूट है। कल दरारें खुलनी चाहिए। ’’

यह पूछने पर कि जब पंत अजीब शॉट खेलते हैं तो उनसे क्या बात होती है तो इस पर राहुल ने कहा, ‘‘बस चुप रहो। मैंने उनके साथ कुछ साझेदारियां निभाई हैं लेकिन उनकी मानसिकता समझना हमारे लिए मुश्किल है। पर आपको उन्हें वैसे ही बल्लेबाजी करते रहने देना चाहिए। आपको उनसे बात करनी चाहिए, उन्हें शांत रखना चाहिए। ’’

अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए बहुत कुछ नहीं बदला है, बस अब मैं रन बना रहा हूं। मैं पहले शुरुआत को बड़ा स्कोर नहीं बना पाता था। लेकिन अब बहुत सी चीजें बदल गई हैं। मैं शांत हूं और संख्याओं पर ध्यान नहीं देता। मैंने अभिषेक नायर के साथ बहुत समय बिताया है। ’’

राहुल ने कहा, ‘‘जब भी मुझे देश के लिए खेलने का मौका मिलता है, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। बार बार मौके मिलना शानदार है। ’’

अंतिम दिन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘कल नतीजा निकलेगा, यह दिलचस्प दिन होगा। विकेट पहले पारी की तरह आसान नहीं है। हम जितना संभव हो उतना दबाव बनाने की कोशिश करेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\