जरुरी जानकारी | आयकर रिटर्न जमा करने का कल अंतिम दिन, एक दिन पहले तक भरे गए 4.87 करोड़ रिटर्न

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा खत्म होने से एक दिन पहले तक 4.87 करोड़ से अधिक रिटर्न भरे जा चुके हैं।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न भरने की समयसीमा खत्म होने से एक दिन पहले तक 4.87 करोड़ से अधिक रिटर्न भरे जा चुके हैं।

आयकर विभाग ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी देते हुए करदाताओं से निर्धारित तिथि 31 जुलाई से पहले आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने का अनुरोध किया।

विभाग ने बताया कि आकलन वर्ष 2022-23 के लिए शनिवार शाम तक 4.87 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। अकेले शनिवार को ही शाम छह बजे तक 35 लाख से अधिक रिटर्न भरे गए। इसके पहले 29 जुलाई तक 4.52 करोड़ आईटीआर दाखिल किए जा चुके थे।

आयकर विभाग ने कहा, ‘‘आशा है कि आपने भी रिटर्न दाखिल कर दिया होगा, यदि नहीं किया तो कर दीजिए। आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर दाखिल करने की तय समयसीमा 31 जुलाई 2022 है।’’

इसके साथ ही आयकर विभाग ने 31 जुलाई को रविवार होने के बावजूद सभी आयकर सेवा केंद्र खोले रखने का आदेश दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ई-फाइलिंग पोर्टल से जुड़े मुद्दों का तुरंत समाधान किया जा रहा है और करदाताओं की ओर से आने वाली हरेक शंका एवं सवाल का जवाब दिया जा रहा है।

आयकर रिटर्न जमा करने की समयसीमा बढ़ाने की सोशल मीडिया मंचों पर की जा रही मांग के बारे में पूछे जाने पर इस अधिकारी ने कहा कि फिलहाल विभाग इसके बारे में नहीं सोच रहा है।

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए रिटर्न भरने की समयसीमा 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाई गई थी। इस दौरान कुल 5.89 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी