तोमर ने कृषि विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया

मंत्री ने भारत कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के किसानों और खेती-बाड़ी पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने को लेकर किये जा रहे कार्यों के आकलन के दौरान उक्त निर्देश दिया।

जमात

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को देश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों को अपने छात्रों के लिये ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने को कहा।

मंत्री ने भारत कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के किसानों और खेती-बाड़ी पर कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने को लेकर किये जा रहे कार्यों के आकलन के दौरान उक्त निर्देश दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार आईसीएआर ने कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) के जरिये करीब 2 करोड़ किसानों को कोरोना वायरस बीमारी से निपटने में मदद की है।

तोमर ने कहा कि सभी कृषि विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं होनी चाहिए।

आईसीएआर के महानिदेशक त्रिलोचन महापात्र ने सूचित किया कि किसानों को बुवाई, कटाई, भंडारण और उपज के विपणन के दौरान मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की जरूरत के बारे में परामश दिये गये हैं।

किसानों को कृषि क्षेत्र के लिये सरकार द्वारा दी जा रही छूट के बारे में भी लगातार जानकारी दी जा रही है।

आईसीएआर ने अपने तीन शोध संस्थानों को कोरोना वायरस संक्रमित के परीक्षण के लिये अधिसूचित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी