जरुरी जानकारी | तोमर ने दिल्ली में ‘राष्ट्रीय जीन बैंक’ का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को पूसा परिसर में राष्ट्रीय पौध आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) में एक अत्याधुनिक बनाये गये राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया।

नयी दिल्ली, 16 अगस्त कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को पूसा परिसर में राष्ट्रीय पौध आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) में एक अत्याधुनिक बनाये गये राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया।

यह राष्ट्रीय राजधानी में स्थित दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक है। इसकी स्थापना वर्ष 1996 में भावी पीढ़ियों के लिए पादप आनुवंशिक संसाधनों के बीजों को संरक्षित करने के लिए की गई थी। सरकारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई है।

इसमें बीजों के रूप में लगभग दस लाख ‘जर्मप्लाज्म’ को संरक्षित करने की क्षमता है। वर्तमान में, यह 4.52 लाख ‘जर्मप्लाज्म’ को संरक्षित कर रहा है, जिनमें से 2.7 लाख भारतीय ‘जर्मप्लाज्म’ हैं और शेष अन्य देशों से आयात किए गए हैं।

इस अवसर पर तोमर ने बी पी पाल, एम एस स्वामीनाथन और हरभजन सिंह जैसे दूरदर्शी विशेषज्ञों के योगदान को याद किया और कहा कि उन्होंने देश में स्वदेशी फसलों की विविधता के संरक्षण के लिए एक मजबूत नींव रखी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा अतीत गौरवशाली रहा है। देश की प्रगति के लिए सभी को भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि यह अत्याधुनिक नेशनल जीन बैंक उस दिशा में एक शक्तिशाली कदम है।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान बिना किसी बड़ी शैक्षिक डिग्री के भी कुशल मानव संसाधन हैं। मंत्री ने कहा कि वे कृषि क्षेत्र के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने और उन्हें जीतने में पूरी तरह सक्षम हैं।

कार्यक्रम में तोमर के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार किसानों के कल्याण को लेकर चिंतित हैं और सरकार ने उनकी आय बढ़ाने के लिए कई योजनाओं के जरिए ठोस कदम उठाए हैं।

कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि ‘जर्मप्लाज्म’ के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं वाले नए जीन बैंक से खेतीहर किसानों को काफी फायदा होगा।

एनबीपीजीआर देश में दिल्ली मुख्यालय और 10 क्षेत्रीय स्टेशनों के माध्यम से इन-सीटू और एक्स-सीटू जर्मप्लाज्म संरक्षण की आवश्यकता को पूरा कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट