खेल की खबरें | तोक्यो पैरालंपिक: बैडमिंटन में सुहार और तरूण जीते, पलक और पारूल की जोड़ी हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सुहास यथिराज और तरूण ढिल्लों ने गुरुवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के दूसरे दिन पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

तोक्यो, दो सितंबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सुहास यथिराज और तरूण ढिल्लों ने गुरुवार को यहां तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा के दूसरे दिन पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

ग्रुप ए के एकतरफा मुकाबले में 38 साल के सुहास ने सिर्फ 19 मिनट में जर्मनी के येन निकलास पोट को 21-9 21-3 से हराया।

ग्रुप बी में 27 साल के तरूण को भी अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा और वह थाईलैंड के सिरीपोंग तेमारोम को सिर्फ 23 मिनट में 21-7 21-13 से हराने में सफल रहे।

अगले मुकाबले में सुहास का सामना इंडोनेशिया के हैरी सुसांतो से होगा जबकि तरूण को शुक्रवार को कोरिया के शिन क्युंग ह्वान से भिड़ना है।

सुहास के एक टखने में समस्या है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है।

दूसरी तरफ तरूण को आठ साल की उम्र में फुटबॉल खेलते हुए घुटने में गंभीर चोट लगी थी जिससे उनके घुटने की मूवमेंट प्रभावित हुई। वह अभी दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी और दो बार के पूर्व विश्व चैंपियन हैं।

उन्नीस साल की पलक को हालांकि एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा जब उनकी और पारूल परमार की जोड़ी को एसएल3-एसयू5 वर्ग के ग्रुप बी के महिला युगल मुकाबले में चेंग हेफांग और मा हुईहुई की चीन की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 7-21 5-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

बुधवार को गत विश्व चैंपियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल3 वर्ग ग्रुप ए के अपने पहले मुकाबले में हमवतन भारतीय मनोज सरकार को 21-10 21-23 21-9 से हराया था।

पलक को हालांकि महिला एकल एसयू5 ग्रुप ए मुकाबले में जापान की अयाको सुजुकी के खिलाफ 4-21 7-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

मिश्रित युगल में भगत और पलक की जोड़ी को ग्रुप बी के अपने पहले मैच में लुकास माजुर और फॉस्टीन नोएल की फ्रांस की दूसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 9-21 21-15 19-21 से हार का सामना करना पड़ा था। यह जोड़ी एसएल3-एसयू5 वर्ग में चुनौती पेश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट