तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से एक साल का और अनुभव मिलेगा : नमिता टोप्पो

कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं ।

बेंगलुरू, 23 अप्रैल अनुभवी मिडफील्डर नमिता टोप्पो का मानना है कि भारतीय हॉकी टीम में कोई उम्रदराज खिलाड़ी नहीं है और तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से उसे खेलों की तैयारी के लिये एक साल का अनुभव और मिल जायेगा ।

कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक एक साल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं ।

भारत के लिये 165 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी नमिता ने कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना है । खेल स्थगित होने से भी वह जस का तस रहेगा । इससे हमें अगले साल की तैयारी के लिये और समय मिल गया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारी टीम खुशकिस्मत है कि इसमें उम्रदराज खिलाड़ी नहीं है । यह टीम लंबे समय से साथ खेल रही है और मेरा मानना है कि एक साल के और अनुभव से हम ओलंपिक पदक जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे ।’’

चोटके कारण दस महीने टीम से बाहर रही नमिता ने कहा कि भारतीय टीम में वापसी का उनका सफर उतार चढाव से भरा रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले मुझे अहसास ही नहीं हुआ कि मैं नौ से दस महीने बाहर रहूंगी । बाद में हमारे वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोंबार्ड ने चोट के बारे में बारीकी से बताया । रिकवरी का समय बढ गया जो कठिन था क्योंकि मैं हर समय टीम में वापसी के बारे में सोचती रहती थी । ऐसे में साथी खिलाड़ियों ने मेरा हौसला बढाया ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट