देश की खबरें | आज का भारत सरदार पटेल के सपनों का भारत है : योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वाराणसी, 15 दिसंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

वाराणसी दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने मलदहिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि लौह पुरुष एक महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी थे और इसके साथ ही स्वतंत्र भारत में उनका योगदान नए भारत के शिल्पी के रूप में रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरदार पटेल ने भारत की 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। आज का जो भारत है वह सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों का भारत है इसलिए पूरा देश भारत की अखंडता के शिल्पी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मरण करके उनके प्रति श्रद्धावनत होता है।’’

उन्होंने कहा कि लौह पुरुष के इन्हीं मूल्यों और आदर्शों को ध्यान में रखकर काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री ने केवड़िया गुजरात में सरदार सरोवर के तट पर नर्मदा नदी में उनकी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की है।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के मूल्य और आदर्श हम सभी को एक नयी प्रेरणा प्रदान करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी