विदेश की खबरें | द्विपक्षीय तनावों को दूर करने के लिए चीन और अमेरिका के शीर्ष राजनयिकों की ज्यूरिख में बैठक होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ताइवान के नजदीक चीन की सेना द्वारा काफी संख्या में लड़ाकू विमान उड़ाने की घटनाओं को लेकर बढ़ते तनाव के बीच चीन और अमेरिका के शीर्ष राजनयिक स्विट्जरलैंड में वार्ता करेंगे। ताइवान एक स्वशासित प्रायद्वीप है जिसे बीजिंग अपना प्रांत मानता है।

बीजिंग, छह अक्टूबर ताइवान के नजदीक चीन की सेना द्वारा काफी संख्या में लड़ाकू विमान उड़ाने की घटनाओं को लेकर बढ़ते तनाव के बीच चीन और अमेरिका के शीर्ष राजनयिक स्विट्जरलैंड में वार्ता करेंगे। ताइवान एक स्वशासित प्रायद्वीप है जिसे बीजिंग अपना प्रांत मानता है।

ताइवान के रक्षा मंत्री ची कू चेंग ने कहा है कि चीन के साथ पिछले 40 वर्षों में सबसे गंभीर तनाव चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे दोनों देशों के बीच अकस्मात युद्ध भड़क सकता है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने बुधवार को कहा कि सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के पोलित ब्यूरो के सदस्य यांग जाइची स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलीवान से मुलाकात करेंगे।

हुआ ने कहा कि ‘‘चीन और अमेरिका के राष्ट्र प्रमुखों के बीच दस सितंबर को फोन पर हुई बातचीत और चीन एवं अमेरिका की सहमति के अनुरूप’’ यांग और सुलीवान की मुलाकात होगी।

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने कहा, ‘‘वे चीन-अमेरिका संबंधों और सामयिक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।’’

यहां की खबरों में बताया गया कि उम्मीद है कि वे ताइवान के हवाई रक्षा चिह्नित क्षेत्र में पीएलए के 150 युद्धक विमानों के उड़ान पर भी चर्चा करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर