देश की खबरें | पुलिस से बचने के लिए मादक पदार्थ की पुड़िया निगलने वाले युवक की कोझिकोड में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में पुलिस को देखकर मादक पदार्थ एमडीएम की दो पुड़ियों को निगलने वाले एक व्यक्ति की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोझिकोड, आठ मार्च केरल में पुलिस को देखकर मादक पदार्थ एमडीएम की दो पुड़ियों को निगलने वाले एक व्यक्ति की शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कोझिकोड के समीप मायकावु निवासी शनिद (28) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्र ने बताया कि शुक्रवार को उसने पुलिस को देखकर एमडीएमए की दो पुड़िया निगल ली और भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे कोझिकोड राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी ‘एंडोस्कोपी’ की गई, जिसमें उसके पेट में सफेद दानों वाली दो पुड़िया पाई गई।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर उसकी मौत हो गई।

इस बीच, पुलिस ने उसके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों के अनुसार, शनिद के खिलाफ जिले के थामारस्सेरी और कोडेनचेरी थानों में मादक पदार्थ से संबंधित कई मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\