देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में टीएमसी नेता को गोली मारी; भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में हमलावरों के एक समूह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, चार जुलाई पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में हमलावरों के एक समूह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कूचबिहार प्रखंड-2 पंचायत समिति के कर्माध्यक्ष राजू डे पर बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे झिनईडांगा इलाके के पास हमला हुआ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कूचबिहार (उत्तर) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुकुमार रॉय के बेटे और उसके ड्राइवर को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘हमले में डे के दाहिने कंधे पर गोली लगी। पार्टी कार्यकर्ता उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।’’

अधिकारी ने बताया कि काली कार में सवार होकर आए हमलावर वाहन छोड़कर भाग गए, जिसे घटनास्थल से जब्त कर लिया गया है।

उन्होंने बताया, ‘‘जब्त वाहन विधायक रॉय का है। भाजपा नेता के बेटे और कार के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारे पास ऐसे गवाह हैं, जिन्होंने रॉय के बेटे को घटना के समय कार के भीतर देखा था। हमारी जांच जारी है।’’

अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डे ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘कुछ महीने पहले चकचका में स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया था, क्योंकि वहां के विधायक क्षेत्र में कोई काम नहीं करवा रहे थे। उस समय विधायक उसी कार में सवार नजर आए थे। कल भी उसी कार को देखा गया, जब मुझ पर हमला हुआ।’’

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि डे पर हमले के पीछे भाजपा का हाथ है।

पार्टी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘2024 के लोकसभा चुनावों के बंगाल के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा कूचबिहार में तेजी से जमीन खो रही है। अब जब यह जिला उनकी मुट्ठी से फिसल गया है, तो वे वही करने लगे हैं, जिसमें उन्हें महारत हासिल है : क्रूर, बेबुनियाद हिंसा पर उतरना।’’

टीएमसी ने कहा, ‘‘झिनईडांगा के हमारे पंचायत समिति कार्यकर्ता को निर्ममता से गोली मार दी गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि इसमें भाजपा विधायक सुकुमार रॉय के बेटे का हाथ है, जो हमेशा की तरह हथियारबंद गुंडों के साथ था।’’

हालांकि, भाजपा ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह हमला टीएमसी की ‘पूर्व नियोजित साजिश’ था।

भाजपा विधायक रॉय ने दावा किया, ‘‘यह निश्चित रूप से टीएमसी की पूर्व नियोजित साजिश है। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी