देश की खबरें | भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम हो रही है टीएमसी : वाम मोर्चा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ पार्टी को आगाह किया कि अगर फ्रेंकेनस्टीन बनाया जाता है तो वह आखिरकार अपने निर्माता को ही नष्ट कर देगा।

कोलकाता, एक मई पश्चिम बंगाल में वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने रविवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ पार्टी को आगाह किया कि अगर फ्रेंकेनस्टीन बनाया जाता है तो वह आखिरकार अपने निर्माता को ही नष्ट कर देगा।

फ्रेंकेनस्टीन मैरी शेली के 1818 के इसी नाम के एक उपन्यास का शीर्षक किरदार है, जिसमें एक वैज्ञानिक एक राक्षस बनाता है, जो उसे ही मार देता है।

सीटू मुख्यालय में यहां मई दिवस कार्यक्रम के इतर बोस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘वे (टीएमसी नेतृत्व) भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में नाकाम हो रहे हैं, अगर फ्रेंकेनस्टीन बनाया जाता है तो वह अंतत: नियंत्रण लेना शुरू कर देता है।’’

माकपा के अनुभवी नेता ने दावा किया कि ऐसे संकेत मिले हैं कि चीजें इस दिशा में जा रही हैं।

तृणमूल कांग्रेस में लोगों के एक वर्ग के भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बोस ने दावा किया कि इन चीजों से ऐसी स्थिति पैदा हो रही है, जहां किसी विधायक का निजी सहायक लोगों को नौकरियों का वादा कर रहा है।

पुलिस ने नदिया जिले में तेहट्टा से टीएमसी विधायक तापस साहा के निजी सहायक तथा दो अन्य को गिरफ्तार किया है। उन पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे लेने का आरोप है।

बोस ने कहा कि अगर अन्य जन प्रतिनिधियों के सहयोगी इस तरह की गतिविधियों की नकल करते हैं, तो एक खतरनाक स्थिति पैदा हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू