देश की खबरें | हॉकी इंडिया अध्यक्ष पद चुनाव के लिये टिर्की का सामना उप्र हॉकी के राकेश कात्याल और झारखंड के भोलानाथ से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की का सामना एक अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय महासंघ के चुनावों में उत्तर प्रदेश हॉकी प्रमुख राकेश कात्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह से होगा।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की का सामना एक अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय महासंघ के चुनावों में उत्तर प्रदेश हॉकी प्रमुख राकेश कात्याल और हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह से होगा।

लेकिन इसमें एक दिलचस्प मोड़ भी है क्योंकि उत्तर प्रदेश हॉकी महासचिव आरपी सिंह ने कात्याल से अपना नामांकन वापस लेने और चुनाव लड़ने के बजाय टिर्की (44 वर्ष) का समर्थन करने का अनुरोध किया है।

सिंह ने कात्याल को लिखे पत्र में लिखा, ‘‘हम यह जानकर खुश हैं कि एक पूर्व खिलाड़ी जैसे दिलीप टिर्की ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरा है। मैं राकेश से अपना नामांकन वापस लेने का अनुरोध करूंगा। मुझे भरोसा है कि राकेश हॉकी के विकास के बारे में सोचेंगे और अपना नामांकन वापस ले लेंगे। ’’

उन्होंने इसमें लिखा, ‘‘हमारा मानना है कि दिलीप हॉकी के विकास के लिये सही कदम उठायेंगे और हम उन्हें शुभकामनायें देते हैं। ’’

कात्याल ने हालांकि कहा कि अभी तक उन्होंने फैसला नहीं किया है कि उन्हें चुनाव लड़ना है या नहीं।

उन्होंने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मैंने अध्यक्ष पद के लिये अपना नामांकन पत्र भर दिया है। हां, मुझे अपना नामांकन वापस लेने का अनुरोध मिला है लेकिन मैंने अभी फैसला नहीं किया है। अभी तक मैं दौड़ में बना हुआ हूं लेकिन अगर सभी पक्षों के बीच फैसला हो जाता है तो मैं भी नामांकन वापस ले सकता हूं। ’’

नाकांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 23 सितंबर है।

खिलाड़ी से नेता और प्रशासक बने टिर्की देश के लिये सबसे ज्यादा 412 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ राष्ट्रीय स्तर के पूर्व पहलवान है, उन्होंने अध्यक्ष और महासचिव पद के लिये भी नामांकन भरा है।

भोला नाथ के अलावा दिल्ली हॉकी अध्यक्ष हितेश सिंदवानी और हॉकी महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष मनोज भोरे भी महासचिव पद के लिये लड़ेंगे।

भोला नाथ ने भी पुष्टि की कि उन्होंने दोनों पदों के लिये नामांकन भरा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अध्यक्ष और महासचिव दोनों पद के लिये नामांकन भरा है। अभी मेरी नामांकन वापस लेने की कोई इच्छा नहीं है। ’’

हॉकी इंडिया के संविधान के अनुसार उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिये एक पुरूष और एक महिला का नामांकन अनिवार्य है।

उपाध्यक्ष पद के लिये हॉकी जम्मू कश्मीर की आसिमा अली एकमात्र महिला और हॉकी कर्नाटक प्रमुख एसवीएस सुब्रमण्य गुप्ता एकमात्र पुरूष उम्मीदवार हैं।

अनुभवी खेल प्रशासक सुनील मलिक (हॉकी हरियाणा) संयुक्त सचिव पद के लिये एकमात्र उम्मीदवार हैं जबकि हॉकी राजस्थान की आरती सिंह संयुक्त सचिव पद के लिये हॉकी हरियाणा की रेणु के सामने होंगी।

कोषाध्यक्ष पद के लिये एकमात्र उम्मीदवार तमिलनाडु हॉकी के अध्यक्ष सेकर जे मनोहरन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी