देश की खबरें | कैंसर से बचाव का उपाय खोजने का समय आ गया है : गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के कैंसर अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं और अब समय आ गया है कि इस जानलेवा बीमारी से युवा पीढ़ी के बचाव का उपाय खोजा जाए।

औरंगाबाद, 25 नवंबर केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश के कैंसर अस्पताल मरीजों से भरे हुए हैं और अब समय आ गया है कि इस जानलेवा बीमारी से युवा पीढ़ी के बचाव का उपाय खोजा जाए।

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के विषय में बात करते हुए गडकरी ने कहा कि इसकी दूसरी लहर के दौरान अन्य राज्यों से जहां मरीजों को जरूरत थी, वहां तक ऑक्सीजन का परिवहन चुनौती भरा काम था।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री लातूर जिले में विवेकानंद मेडिकल फाउंडेशन एवं रिसर्च सेंटर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

गडकरी ने कहा, ‘‘महामारी के दौरान ऑक्सीजन का परिवहन और उसे दूसरे राज्यों से लाना बड़ी चुनौती थी। हमने विमान से खाली ट्रकों को उठाया और उन्हें विशाखापत्तनम भेजा और ऑक्सीजन से भरे हुए ट्रक वापस लेकर आए। उस समय देश में सिर्फ 17,000 वेंटीलेटर थे। उस समय हमें देश के स्वास्थ्य क्षेत्र की कमियां नजर आयीं।’’

मंत्री ने कैंसर से बचाव और उसके उपचार को सभी मरीजों के लिए वहनीय बनाने पर जोर दिया।

गडकरी ने कहा, ‘‘आज कहीं सुविधाओं की कमी है, अगर हमारे पास दवाएं हैं भी तो वह महंगी हैं। महंगा उपचार और जांच सभी वहन नहीं कर सकते है। नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को उनके साथ खड़े होना चाहिए जो समाज की सेवा कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम देख सकते हैं कि कैंसर अस्पताल भरे हुए हैं। पहले मुंबई से सिर्फ एक बड़ा कैंसर अस्पताल हुआ करता था, लेकिन अब देखें तो टाटा इंस्टीट्यूट में कैंसर के लिए कई अस्पताल शुरू किए हैं और सभी भरे हुए हैं।’’

मंत्री ने लोगों में विभिन्न प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने के तरीके खोजने पर बल दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट