विदेश की खबरें | अमेरिकी संसद की ओर से बांग्लादेश पर कार्रवाई करने का समय आ गया है : कांग्रेस सदस्य थानेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में भारतीय मूल के सदस्य श्री थानेदार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि संसद इस मामले पर कार्रवाई करे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 14 दिसंबर अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में भारतीय मूल के सदस्य श्री थानेदार ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमलों का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि संसद इस मामले पर कार्रवाई करे।

थानेदार ने गत बुधवार को अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में कहा, ‘‘बहुसंख्यक भीड़ ने हिंदू मंदिरों, हिंदू देवी-देवताओं और शांतिपूर्वक अपने धर्म का पालन करने वाले हिंदुओं को बर्बाद कर दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि अमेरिकी कांग्रेस और अमेरिकी सरकार कार्रवाई करे... हमें अपने पास मौजूद हर संभव उपाय का इस्तेमाल यह सुनिश्चित करने के लिए करना होगा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ इस तरह के अत्याचार तुरंत बंद हो जाएं।’’

थानेदार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहीं शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से दक्षिण एशियाई देश में हिंदुओं के खिलाफ कथित हिंसा का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘1971 में जब बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी मिली थी, तब से कई बार अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले हुए हैं। हाल ही में, हमने एक हिंदू पुजारी को गिरफ्तार होते और उसके वकील की हत्या होते देखा है।’’

व्हाइट हाउस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन बांग्लादेश की स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और अमेरिका देश में धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को जवाबदेह ठहराएगा।

भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने सीनेट की विदेश संबंध मामलों की समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे विदेश मंत्री के पद के लिए सीनेटर मार्को रुबियो की पुष्टि सुनवाई के दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, मुख्य रूप से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के मुद्दे पर ध्यान दें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट