IPL 2025: "हमें अपने वैकल्पिक खिलाड़ियों से ही काम चलाना होगा..", लखनऊ सुपर जॉइंट्स के सहायक कोच लांस क्लूसनर का बयान

लखनऊ सुपर जॉइंट्स (एलएसजी) के सहायक कोच लांस क्लूसनर ने कहा कि चोटिल खिलाड़ियों की वापसी से पहले वैकल्पिक खिलाड़ियों से काम चलाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है।

LSG (Photo: IPL/X)

विशाखापत्तनम, 25 मार्च: लखनऊ सुपर जॉइंट्स (एलएसजी) के सहायक कोच लांस क्लूसनर ने कहा कि चोटिल खिलाड़ियों की वापसी से पहले वैकल्पिक खिलाड़ियों से काम चलाने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है. लखनऊ की टीम को आईपीएल के नए सत्र से पहले ही करारा झटका लगा क्योंकि उसके कम से कम चार तेज बाद गेंदबाज आवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान और आकाशदीप चोटिल हो गए.

यह भी पढें: Who Is Vipraj Nigam: कौन है विपराज निगम? जिसनें IPL डेब्यू मैच में गेंद और बल्ले से मचाया कोहराम, जानें रोचक बातें

लखनऊ के गेंदबाज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सत्र के अपने पहले मैच में अच्छी शुरुआत करने के बावजूद 209 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाए. इस मैच में ओस ने भी अपनी भूमिका निभाई.

क्लूसनर ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अभी हमारे पास गेंदबाजी में बहुत अधिक विकल्प नहीं हैं. जब तक हमारे खिलाड़ी चोट से उबरकर वापसी नहीं करते हैं तब तक हमें अपने वैकल्पिक खिलाड़ियों से ही काम चलाना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यही इस खेल की प्रकृति है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हैदराबाद में होने वाले अगले मैच में हमारे बल्लेबाजों को इस मैच की तरह महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी.’’

क्लूसनर ने कहा, ‘‘हम इसके लिए तैयार हैं लेकिन जैसा मैंने कहा कि इससे कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है. शार्दुल ठाकुर ने पहले ओवर में ही दो विकेट लिए जिससे वास्तव में मुझे काफी खुशी मिली.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी