जरुरी जानकारी | छत्रपति संभाजीनगर में खरीफ सत्र के लिए अबतक किसानों को केवल 42 प्रतिशत ऋण वितरित किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के किसानों को इस साल खरीफ मौसम के लिए बैंकों से 670.55 करोड़ रुपये का कर्ज मिला है, जबकि निर्धारित लक्ष्य 1,596.63 करोड़ रुपये का था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, नौ जुलाई महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के किसानों को इस साल खरीफ मौसम के लिए बैंकों से 670.55 करोड़ रुपये का कर्ज मिला है, जबकि निर्धारित लक्ष्य 1,596.63 करोड़ रुपये का था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह वांछित लक्ष्य का केवल 42 प्रतिशत हिस्सा है।

भारत में खरीफ सत्र जून में शुरू होता है और सितंबर में समाप्त होता है। खरीफ फसलों, जिन्हें मानसूनी फसलें भी कहा जाता है, की बुवाई पहली बारिश के साथ शुरू होती है। सत्र के दौरान होने वाली कृषि गतिविधियों के लिए किसानों को ऋण का वितरण अप्रैल के आसपास शुरू होता है और आमतौर पर अगस्त से पहले समाप्त हो जाता है।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘वर्ष 2025 के खरीफ सत्र के लिए बैंकों को जिले के 1.54 लाख किसानों को 1,596.63 करोड़ रुपये का कर्ज बांटने का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन अबतक 670.55 करोड़ रुपये का कर्ज ही बांटा जा सका है। यह राशि तीन जुलाई के लिए तय लक्ष्य का महज 42 प्रतिशत है।’’

जिला प्रशासन ने 'कर्ज लेने के लिए आवेदन जमा करें' योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंक कर्मचारी और प्रशासनिक अधिकारी गांव-गांव जाकर मौके पर ही कर्ज वितरण की औपचारिकता पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना से 6,405 किसानों को 59.30 करोड़ रुपये का कर्ज मिला है।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संपर्क करने पर बताया, ‘‘किसान नए कर्ज लेने को लेकर उत्साहित नहीं हैं। सरकार से कर्ज माफी की उम्मीद में वे अपना पुराना कर्ज भी नहीं चुका रहे हैं। लेकिन नया कर्ज लेने के लिए पुराना कर्ज चुकाना जरूरी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी