खेल की खबरें | तिलक के पहले शतक, अभिषेक के अर्धशतक से भारत के छह विकेट पर 219 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बुधवार को यहां छह विकेट पर 219 रन बनाये ।

सेंचुरियन, 13 नवंबर तिलक वर्मा (नाबाद 107) के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में बुधवार को यहां छह विकेट पर 219 रन बनाये ।

तिलक को अभिषेक वर्मा का बखूबी साथ मिला जिन्होंने 50 रन की आक्रामक पारी खेली । इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन माक्ररम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

बाईस वर्ष के तिलक ने अपनी 57 रन की पारी में सात छक्के और आठ चौके लगाये । उनकी पारी की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 प्रारूप में दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाया ।

अभिषेक ने खराब फॉर्म से उबरते हुए 25 गेंद में पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाये ।

तिलक ने पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलते हुए मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स लगाये । उन्होंने दूसरे विकेट के लिये अभिषेक के साथ 107 रन जोड़े । इससे पहले संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट हो गए थे ।

बीच के ओवरों में केशव महाराज ने रनगति पर अंकुश लगाया लेकिन तिलक ने आखिरी छह ओवरों में 22 गेंद में 52 रन बनाकर भारत को बड़ा स्कोर दिलाया ।

कप्तान सूर्यकुमार यादव (एक), हार्दिक पंड्या (18) और रिंकू सिंह (8) नाकाम रहे ।

सैमसन को मार्को जानसेन ने नीचे की ओर जाती गेंद पर आउट किया । पहले मैच में शतक जमाने वाले सैमसन लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके ।

इसके बाद हालांकि अभिषेक और तिलक ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव भी बना दिया ।

अभिषेक ने आठ मैचों से चले आ रहे खराब फॉर्म को अलविदा कहते हुए उम्दा पारी खेली ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\