देश की खबरें | आतंक का पर्याय बनी बाघिन पकड़ी गयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लखीमपुर खीरी जिले के महेशपुर वन क्षेत्र के कई गांव में आतंक का पर्याय बनी एक बाघिन को दक्षिण खीरी में वन विभाग के अधिकारियों ने बेहोश करके पकड़ लिया।

लखीमपुर खीरी (उप्र), 23 अप्रैल लखीमपुर खीरी जिले के महेशपुर वन क्षेत्र के कई गांव में आतंक का पर्याय बनी एक बाघिन को दक्षिण खीरी में वन विभाग के अधिकारियों ने बेहोश करके पकड़ लिया।

प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) संजय बिस्वाल ने बुधवार को बताया कि यह बाघिन पिछली 12 अप्रैल से महेशपुर रेंज के अंतर्गत मुदा जवाहर गांव और उसके आसपास के इलाकों में दहशत का कारण बनी हुई थी। उसके हमले में एक ग्रामीण घायल हो गया था।

बिस्वाल ने बताया कि अधिकारियों ने जाल का उपयोग करके बाघिन के नौ महीने के मादा शावक को भी पकड़ लिया।

उनके मुताबिक, हालांकि, एक अन्य नर शावक बच निकलने में कामयाब रहा और गश्ती दल उसे खोजने और उसकी मां से मिलाने के लिए इलाके में उसकी तलाश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछली 19 अप्रैल को राज्य के मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक से इजाजत मिलने के बाद बाघिन को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया था।

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉक्टर दया शंकर और कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य के डॉक्टर दीपक के साथ वन टीमें सक्रिय रूप से क्षेत्र की तलाश का अभियान चला रही थी।

डीएफओ ने कहा, "आखिरकार बुधवार को एक खेत में बाघिन के मौजूद होने की जानकारी मिली और वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश कर दिया। उसके दो शावकों में से एक को भी सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।"

उन्होंने बताया बाघिन और शावक दोनों को रेंज मुख्यालय लाया गया और वे स्वस्थ हैं तथा बाघिन को छोड़ने के बारे में निर्णय उच्च अधिकारियों के निर्देशों के आधार पर किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड