जरुरी जानकारी | टाइगर ग्लोबल ने जोमैटो में अपनी 2.34 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाइगर ग्लोबल ने खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले मंच जोमैटो में अपनी करीब आधी हिस्सेदारी बेच दी है। इसके बाद जोमैटो में उसकी हिस्सेदारी 2.77 प्रतिशत रह गई है।

नयी दिल्ली, चार अगस्त टाइगर ग्लोबल ने खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन डिलिवरी करने वाले मंच जोमैटो में अपनी करीब आधी हिस्सेदारी बेच दी है। इसके बाद जोमैटो में उसकी हिस्सेदारी 2.77 प्रतिशत रह गई है।

जोमैटो ने बृहस्पतिवार को बताया कि खुले बाजार में किए गए इस सौदे में टाइगर ग्लोबल ने अपने 18.45 करोड़ शेयर बेचे हैं।

इस बिक्री से पहले टाइगर ग्लोबल की कंपनी इंटरनेट फंड-छह प्राइवेट लि. की जोमैटो में 5.11 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

जोमैटो ने नियामकीय सूचना में बताया कि 25 जुलाई से दो अगस्त 2022 के बीच कंपनी ने अपने 18.45 करोड़ शेयर बेचे है, जो 2.34 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

इस बिक्री के बाद इंटरनेट फंड की जोमैटो में हिस्सेदारी घटकर 2.77 प्रतिशत रह गई है।

इससे पहले बुधवार को ऑनलाइन कैब सेवा कंपनी उबर ने 3,088 करोड़ रुपये में जोमैटो में अपनी 7.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\