देश की खबरें | बाघ ने किया किसान पर हमला, गंभीर रूप से घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिण खीरी वन प्रभाग के महेशपुर में रविवार को गन्ने के खेत में छिपे एक बाघ ने 40 वर्षीय एक किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

लखीमपुर खीरी, 29 सितंबर उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिण खीरी वन प्रभाग के महेशपुर में रविवार को गन्ने के खेत में छिपे एक बाघ ने 40 वर्षीय एक किसान पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि भदैया गांव का निवासी तेजपाल अपने गन्ने की फसल की देखभाल करने के लिए खेतों में गया था तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। इस घटना में तेजपाल के सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं।

उन्होंने बताया कि पास-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाकर बाघ को भगाया और घायल व्यक्ति को बचाया तथा उसे पास में ही स्थित गोला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) संजय बिस्वाल ने व्यक्ति पर बाघ के हमले की पुष्टि की और कहा कि शख्स का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बिस्वाल ने बताया कि उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से बात की है जिन्होंने कहा है कि शख्स की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर है।

बिस्वाल ने कहा कि रविवार को भदैया गांव में हमला करने वाला बाघ महेशपुर रेंज में 27 अगस्त और 11 सितंबर को दो लोगों की मौत का कारण बनने वाला बाघ नहीं है।

उन्होंने कहा कि हाथियों पर गश्त करने वाली टीमें, क्षेत्र के अधिकारी और ड्रोन कैमरों तथा अन्य उपकरणों से लैस विशेषज्ञ भटके हुए बाघ का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट