देश की खबरें | राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में गरज के साथ बारिश की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

जयपुर, 17 नवंबर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर की खाड़ी, दोनों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा अगले 24 घंटों में उत्तर पश्चिमी भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी होगा।

उन्होंने बताया कि इस तंत्र के प्रभाव से अगेल कुछ दिनों में दक्षिणी व दक्षिण पूर्वी राजस्थान में मौसम परिवर्तन की प्रबल संभावना है।

शर्मा ने बताया, ‘‘आगामी 18-19 नवंबर को उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर व जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में 20 नवंबर को भी इसका असर जारी रहेगा। हालांकि 21 नवंबर से इसका असर समाप्त होगा और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।’’

उन्होंने बताया कि दिनभर बादल छाए रहने तथा बारिश होने से दिन के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने और रात में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सीकर जिला 5.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, हनुमानगढ़ के सांगरिया 7.7 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 7.9 डिग्री सेल्सियस, डबोक (उदयपुर) में 9.2 डिग्री सेल्सियस, और नागौर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड