देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला, दो फरवरी मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार और बृहस्पतिवार को मैदानी इलाकों और निचली पहाड़ियों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और शुक्रवार तक मध्य और ऊंची पहाड़ियों पर बारिश, बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि मंगलवार को राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और केलांग और काल्पा में तापमान शून्य से कम दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि पिछले 24 घंटे में राज्य भर में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।

लाहौल और स्पीति जिले के प्रशासनिक केंद्र केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं काल्पा में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि मनाली, कुफरी और डलहौजी में न्यूनतम तापमान क्रमश 0.6, चार और 4.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश का अधिकतम तापमान बिलासपुर में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\