देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में तीन युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बांदा, 13 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे थरियांव थाना क्षेत्र में एक टाइल्स शोरूम के सामने दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मदारीपुर कला गांव के रहने वाले शेर सिंह यादव (30) और राजेश लोधी (27) की मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार पिंटू (24) ने उपचार के लिए कानपुर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।

पिंटू नगर कोतवाली क्षेत्र के आबू नगर का रहने वाला था।

पुलिस ने बताया कि तीनों युवक दशहरा मनाने के बाद अपने घर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम कराने के बाद तीनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिये गये और जांच शुरू कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू