देश की खबरें | पुलिसकर्मियों से मारपीट, थाने में तोड़फोड़ करने के जुर्म में तीन भाइयों को दो साल सश्रम कारावास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने 2016 में पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और एक पुलिस थाने में तोड़-फोड़ करने के मामले में तीन भाइयों को दो साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

ठाणे, चार मार्च महाराष्ट्र में ठाणे की एक अदालत ने 2016 में पुलिसकर्मियों से मारपीट करने और एक पुलिस थाने में तोड़-फोड़ करने के मामले में तीन भाइयों को दो साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर वी तम्हानेकर ने बुधवार को सुनाए अपने फैसले में तीनों दोषियों-संतोष बालकृष्ण कदम (43), दिनेश बालकृष्ण कदम (45) और सुनील बालकृष्ण कदम (39) पर पांच-पांच हजार रुपए जुर्माना भी लगाया।

अतिरिक्त सरकारी वकील रेखा हिवराले ने अदालत से कहा कि तीनों भाइयों को उनके पड़ोसियों के साथ विवाद के बाद एक नवंबर, 2016 को जांच के लिए ठाणे की हजूरी पुलिस चौकी लाया गया। उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की और परिसर में तोड़-फोड़ की।

अभियोजक ने अदालत को बताया कि एक पुलिसकर्मी इस दौरान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों भाइयों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया।

न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया कि अभियोजन ने आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\