देश की खबरें | दिल्ली में तीन-वर्षीय बच्ची की अपहरण के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली तीन साल की एक बच्ची का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़की का शव एक नाले में पाया गया और संक्षिप्त गोलीबारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची के परिवार ने कापसहेड़ा इलाके से अपनी बेटी के अपहरण की सूचना दी।

दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने कहा, ‘‘सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि वे पिछले पांच साल से यहां किराए के मकान में रह रहे हैं। उसने हमें बताया कि उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी और शाम करीब छह बजे पड़ोसी ने उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।’’

उन्होंने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई और लड़की तथा आरोपी का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

पुलिस उपायुक्त मीणा ने कहा, ‘‘एक कैमरे में शाम 7.05 बजे आरोपी बच्ची के साथ नाले की ओर जाता दिखा। उसी कैमरे में वह शाम करीब 7.25 बजे बच्ची के बिना अकेले लौटते हुए दिखा।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल (34) का पता लगाया गया और उसी रात करीब 11.55 बजे उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओर जा रही एक बस से उसे हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘आरोपी अनिल से पूछताछ की गई और शुरू में उसने अपहरण में किसी भी तरह की भूमिका होने से इनकार किया। लेकिन, निरंतर पूछताछ के दौरान उसने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। अनिल ने बताया कि उसने लड़की की हत्या कर उसे गुड़गांव और कापसहेड़ा की सीमा पर स्थित एक दलदली नाले में फेंक दिया।’’

पुलिस ने कहा कि इसके बाद अनिल पुलिस की टीम को नाले तक ले गया, जहां पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि अपराध और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम भी मौके पर बुलाये गये।

पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘अंधेरे में एक घंटे से अधिक समय तक चले लंबे तलाशी अभियान के बाद आखिरकार लड़की का शव दलदली नाले में मिला। उसी समय, आरोपी को भागने का मौका मिल गया। उसने पुलिस के एक अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीन ली, हिरासत से भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोलीबारी की। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। आरोपी को तुरंत इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया।’’

पुलिस उपायुक्त मीणा ने कहा, ‘‘एफएसएल और अपराध शाखा की टीम ने शव की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और अब वह न्यायिक हिरासत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच सभी दृष्टिकोणों से कर रही कि कहीं बच्ची का यौन शोषण तो नहीं किया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\