देश की खबरें | तमिलनाडु में तीन साल की हथिनी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीलगिरि जिले में मंगलवार को थेप्पाकडु वन क्षेत्र में तीन महीने की एक हथिनी मृत मिली है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

उधगमंडलम (तमिलनाडु), 22 दिसंबर नीलगिरि जिले में मंगलवार को थेप्पाकडु वन क्षेत्र में तीन महीने की एक हथिनी मृत मिली है।

वट्टकलाई गांव के लोगों ने हाथियों की आवाज सुनी और जब वह जंगल में गए तो हथिनी को मरा देखा।

थेप्पाकडु वन क्षेत्र अधिकारी एन राजेंद्रन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी डोड्डाकट्टी क्षेत्र में पहुंचे और मरी हुई हथिनी बरामद की।

उन्होंने कहा कि हथिनी की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने कहा कि पोस्ट मॉर्टम शाम को होगा और आगे की जांच जारी है।

यश नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now