Mumbai: क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के बच्चे की मौत

दक्षिण मुंबई के एक क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जहां उसका परिवार फीफा विश्व कप फाइनल देखने गया था. यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई, 20 दिसंबर : दक्षिण मुंबई के एक क्लब की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जहां उसका परिवार फीफा विश्व कप फाइनल देखने गया था. यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम जब वह शौचालय से लौट रहा था, तो फर्श पर पैर फिसलने के कारण वह सीढ़ियों की रेलिंग के बीच की खाली जगह से नीचे गिर गया. मरीन ड्राइव थाने के अधिकारी ने बताया कि बच्चा हृदयांशु राठौड़ अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्लब में फीफा विश्व कप का फाइनल मैच देखने गया था.

उन्होंने कहा कि जब वह शौचालय से लौट रहा था, तब वह पांचवी मंजिल से गिर गया. अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के आगे चल रहे 11 साल के एक लड़के ने कुछ शोर सुना. जब वह मुड़ा तो उसने पाया कि छोटा लड़का सीढ़ियों के बीच की खाली जगह में गिर चुका था. इसके बाद वह तुरंत ऊपर पहुंचा और इसकी जानकारी लड़के के परिजनों को दी. यह भी पढ़ें : Telangana Shocker! अज्ञात लोगों ने किया 18 वर्षीय लड़की का आपहरण, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद (Watch Video)

अधिकारी ने कहा कि पीड़ित के परिजन और क्लब के सुरक्षा गार्ड बच्चे को पास के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने कहा कि बच्चे के माथे और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं. अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने 11 वर्षीय लड़के और सुरक्षा गार्ड का बयान दर्ज किया है. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला (एडीआर) दर्ज कर लिया गया है और घटना की आगे जांच की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड