देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के भुवनेश्वर दौरे के लिए तीन हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को प्रस्तावित भुवनेश्वर दौरे से पहले शहर में 500 अधिकारियों सहित करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किये जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 15 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितंबर को प्रस्तावित भुवनेश्वर दौरे से पहले शहर में 500 अधिकारियों सहित करीब 3,000 पुलिसकर्मी तैनात किये जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कटक-भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से भुवनेश्वर हवाई अड्डे से जनता मैदान तक पूरे 12 किलोमीटर के मार्ग के दोनों किनारों पर अवरोधक लगाए गए हैं।

उन्होंने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए 11 डीसीपी स्तर के अधिकारी, 22 अतिरिक्त डीसीपी, 66 एसीपी स्तर के अधिकारी, 100 निरीक्षक और 300 अधिकारी, 81 प्लाटून बल (प्रत्येक में 30 जवान) और 500 होमगार्ड तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)और ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीएआरएफ) की दो कंपनियों के साथ तीन विशेष रणनीतिक इकाइयां भी तैनात रहेंगी।’’

पांडा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है जिनमें से दो अधिकारी मार्ग की निगरानी करेंगे और एक आयोजन स्थल की निगरानी करेगा। उन्होंने बताया कि पूरे मार्ग को ‘नो-फ्लाई’ जोन घोषित कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी एवं बम निरोधक और श्वान दस्ते पूरे इलाके की छानबीन करेंगे।

इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उप मुख्यमंत्री पार्वती परिदा ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए जनता मैदान का दौरा किया।

प्रधानमंत्री भुवनेश्वर की अपनी यात्रा के दौरान ओडिशा सरकार की ‘सुभद्रा’ योजना और केंद्र की 2,800 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

‘सुभद्रा’ योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की आयु की अर्हता प्राप्त महिलाओं को 2024-25 से 2028-29 के बीच पांच वर्षों में 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। प्रति वर्ष 10,000 रुपये की राशि दो समान किस्तों में सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े खातों में भेजी जाएंगी।

प्रधानमंत्री अपने जन्मदिन 17 सितंबर को 60 लाख से अधिक महिलाओं को धन हस्तांतरित करने की शुरुआत करेंगे।

उपमुख्यमंत्री परिदा ने कहा कि ‘सुभद्रा’ योजना के लिए पहले ही आवेदन कर चुकी 50 लाख से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री द्वारा योजना की शुरुआत करने के मौके पर ही पहली किस्त मिल जाएगी।

जिन महिलाओं ने पंजीकरण नहीं कराया है या जिन्हें सहायता नहीं मिली है, उन्हें उपमुख्यमंत्री ने धैर्य रखने की सलाह दी, क्योंकि यह योजना तब तक जारी रहेगी जब तक सभी लाभार्थियों को उनकी धनराशि नहीं मिल जाती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\