विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अफगानिस्तान सीमा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे कम से कम तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 31 दिसंबर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को अफगानिस्तान सीमा से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे कम से कम तीन आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया।

पाकिस्तान की सेना के मीडिया प्रकोष्ठ इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने यह जानकारी दी।

आईएसपीआर के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों की नापाक हरकत को उस वक्त देख लिया जब वे (आतंकवादी) बाजौर आदिवासी जिले के बटवार इलाके में सीमा पर घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने कार्रवाई कर तीनों को मार गिराया।

आईएसपीआर ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा शनिवार देर रात हुई एक अन्य घटना में अफगानिस्तान से आए आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के स्पिनवाम इलाके में एक पाकिस्तानी सीमा चौकी पर गोलीबारी की।

सेना ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आतंकियों को काफी नुकसान हुआ। गोलीबारी के दौरान एक सैनिक भी मारा गया।

गौरतलब है कि पाकिस्तान लगातार अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार से अपनी सीमा पर प्रभावी सीमा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए कहता रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस