विदेश की खबरें | पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन आतंकवादी गिरफ्तार, 400 किलो विस्फोटक बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को पंजाब प्रांत में, विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 किलो विस्फोटक बरामद किया।

लाहौर, 29 मई पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने शनिवार को पंजाब प्रांत में, विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 400 किलो विस्फोटक बरामद किया।

आतकंवाद रोधी विभाग (सीटीडी) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बरामद की गई विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कानून प्रवर्तकों तथा सरकारी भवनों को निशाना बनाने के लिये किया जाना था।

पंजाब प्रांत के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार किये गए ये तीन आतंकवादी बलोचिस्तान रिपब्लिकन आर्मी (बीआरए), तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान (एसएसपी) से जुड़े थे।

सीटीडी ने कहा, ''पाकिस्तान में आतंकवाद के हालिया संभावित खतरों और विशेष रूप से पुलिस अधिकारियों को निशाना बनाए जाने के मद्देनजर सीटीडी पंजाब ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिये पूरे प्रांत में खुफिया सूचना पर आधारित व्यापक अभियान चलाए थे।। बीते सात दिन के दौरान सीटीडी ने प्रांत के विभिन्न जिलों में 46 अभियान चलाए। इस दौरान 47 संदिग्धों के पूछताछ की गई। इन अभियानों के दौरान तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। ''

आतंकवादियों की पहचान इब्राहिम दीन (बीआरए), शाबर रजा (टीटीपी) और मोहम्मद कासिम (एसएसपी) के रूप में हुई है।

सीटीडी के अनुसार आतंकवादी सरकारी प्रतिष्ठानों, प्रमुख ट्रांसमिशन लाइनों और गैस पाइपलाइनों की निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

एसएसपी से जुड़ा आतंकवादी कासिम संप्रदायवादी वेबसाइटें चला रहा था। वह शिया समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर घृणास्पद सामग्री साझा करता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें