देश की खबरें | शोपियां से तीन संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में दो अलग अलग अभियानों में तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर, 31 अक्टूबर सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में दो अलग अलग अभियानों में तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने सोमवार को बताया, “ चक केलर इलाके में दो आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में जम्मू-कश्मीर पुलिस से सूचना मिली थी। इसके आधार पर रविवार की शाम को संयुक्त मोबाइल वाहन जांच चौकी (एमवीसीपी) लगाई गई।”

उन्होंने कहा कि रात करीब आठ बजे एक गाड़ी को रोका गया लेकिन उसमें सवार लोगों ने भागने की कोशिश की।

प्रवक्ता ने बताया, “ उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनकी पहचान गौहर मंजूर और आकिब हुसैन नंदा के रूप में हुई है। दोनों पुलवामा के द्रबगाम के निवासी हैं।”

उन्होंने बताया कि उनके पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य अभियान में, शोपियां के मोहनदपुर इलाके से सुरक्षा बलों ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड