देश की खबरें | असम में तीन संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, प्रतिबंधित सामग्री बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में दो अलग-अलग अभियानों में तीन संधिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर, उनके पास से प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

गुवाहाटी/मोरीगांव, 18 जुलाई असम में दो अलग-अलग अभियानों में तीन संधिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर, उनके पास से प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

यह अभियान श्रीभूमि और मोरीगांव जिलों में बृहस्पतिवार रात को चलाया गया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘एक सूत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर श्रीभूमि पुलिस द्वारा चलाए गए मादक पदार्थ विरोधी अभियान में एक व्यक्ति के पास से छह करोड़ रुपये मूल्य की 30 हजार ‘याबा’ गोलियां बरामद की गई हैं।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

‘याबा गोलियां’ भारत में अवैध हैं क्योंकि इनमें ‘मेथैम्फेटामाइन’ नाम का एक शक्तिशाली उत्तेजक पदार्थ होता है।

पुलिस ने बताया कि मोरीगांव के जगीरोड इलाके में एक अन्य अभियान में लगभग 59 ग्राम ‘हेरोइन’ बरामद की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि ‘हेरोइन’ को साबुन के पांच डिब्बों में रख कर एक कार के दरवाज़े के भीतर छिपाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड