विदेश की खबरें | यूक्रेनी सेना के प्रशिक्षण मैदान पर रूस के हमले में तीन सैनिकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. करीब साढ़े तीन साल से जारी युद्ध में सैनिकों की भारी कमी को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे यूक्रेनी सैन्य अधिकारियों के लिए ये एक बड़ा झटका है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

करीब साढ़े तीन साल से जारी युद्ध में सैनिकों की भारी कमी को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे यूक्रेनी सैन्य अधिकारियों के लिए ये एक बड़ा झटका है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में लगभग 200 यूक्रेनी सैनिक मारे गए या घायल हुए। मंत्रालय ने कहा कि चेर्निहीव क्षेत्र में होन्चारिव्स्के के पास यूक्रेन के 169वें प्रशिक्षण केंद्र पर दो मिसाइलें दागी गईं।

रूस ने यूक्रेनी नागरिक ठिकानों पर भी हवाई हमले किए है। यूक्रेन की वायु सेना ने बुधवार को बताया कि उसने रात भर में हमलावर 78 ड्रोन दागे। हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र मिशन का कहना है कि इस वर्ष रूसी हमलों में हताहत हुए नागरिकों की संख्या में वृद्धि हुई है, 2025 के पहले छह महीनों के भीतर 6,754 नागरिक मारे गए या घायल हुए और ये 2024 की इसी अवधि की तुलना में 54 प्रतिशत तक अधिक है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 24 फरवरी 2022 को रूस द्वारा पड़ोसी यूक्रेन पर हमला शुरू किया और इसके बाद से 716 बच्चों सहित कम से कम 13,580 यूक्रेनी नागरिक मारे जा चुके हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध को रोकने के प्रयास में मंगलवार को कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शांति प्रयासों में प्रगति के लिए आठ अगस्त तक का समय दे रहे हैं। समय सीमा तक यह नहीं रुका तो अमेरिका दंडात्मक प्रतिबंध और कर लगाएगा।

यूक्रेनी सैन्य ठिकानों पर पिछले पांच महीनों में यह चौथा घातक हमला है। आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार, इससे पहले के तीन हमलों में कम से कम 46 सैनिक मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी