देश की खबरें | ‘प्रेशर बम’ में विस्फोट होने से तीन जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘प्रेशर बम’ में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीजापुर, तीन जनवरी छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में ‘प्रेशर बम’ में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के तीन जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तोड़का गांव के करीब प्रेशर बम में विस्फोट होने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तीन जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि आज डीआरजी के दल को माओवादी विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

दल जब अभियान से वापस हो रहा था तब तोड़का गांव के करीब माओवादियों द्वारा लगाए गए ‘प्रेशर बम’ में विस्फोट हो गया। इस घटना में तीन जवान घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद जवानों को वहां से बाहर निकाला गया तथा स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि जवानों को हल्की चोट आई है तथा वह खतरे से बाहर हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी