देश की खबरें | असम में पूर्व उग्रवादी समेत तीन तस्कर मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शुक्रवार को एक पूर्व उग्रवादी समेत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दीफू (असम), 20 सितंबर असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शुक्रवार को एक पूर्व उग्रवादी समेत तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह गिरफ्तारी तब हुई जब असम-नगालैंड सीमा के पास करगांव राणाबस्ती में खटखटी पुलिस थाने की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी।

पुलिस टीम को दोपहर करीब 12:45 बजे असम पंजीकरण संख्या वाली एक कार दिखाई दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमारी टीम ने दीमापुर की तरफ से आ रही कार को रोका। तलाशी लेने पर साबुन के डिब्बे में छिपाकर रखी गई 11.08 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।’’

उन्होंने बताया कि एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में एक आतंकवादी संगठन का पूर्व ‘मुख्य कमांडर’ भी शामिल है, जिसने जुलाई 2023 में आत्मसमर्पण कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि पूर्व उग्रवादी ने कथित तौर पर एक समाचार पोर्टल भी शुरू किया था और वह जिस वाहन में मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था उसपर ‘प्रेस’ लिखा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड