देश की खबरें | उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में बिश्नोई-बराड़ गैंग के तीन शार्पशूटर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के तीन शार्पशूटर को बरवाला-बवाना रोड के पास से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 सितंबर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गिरोह के तीन शार्पशूटर को बरवाला-बवाना रोड के पास से गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार शार्पशूटर की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी नवीन (23), मनोज (28) और करमबीर (28) के रूप में हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार शाम करीब चार बजे बरवाला-बवाना मार्ग पर हेलीपैड के पास से तीनों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देने के बावजूद तीनों ने बचने के लिए अपनी पिस्तौल से तीन से चार राउंड गोलीबारी की।

अधिकारियों के अनुसार, गोलीबारी में बुलेटप्रूफ जैकेट पहने एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई।

उन्होंने बताया कि तीनों शार्पशूटर पिछले कई दिनों से सिग्नल एप के जरिये कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ के सीधे संपर्क में थे।

अधिकारियों के मुताबिक, बराड़ तीन शार्पशूटर के लिए पैसे, आश्रय और हथियारों की व्यवस्था करने में सक्षम था, जिन्हें एक ऐसे व्यक्ति को मारने के लिए अनुबंधित किया गया था, जिसकी पहचान हत्या के दिन ही बताई जानी थी।

उन्होंने बताया कि तीनों शार्पशूटर हरियाणा के गुरुग्राम के झारसा में शराब की एक दुकान पर हथियारों के बल पर कब्जा करने के मामले में वांछित थे।

पुलिस के अनुसार, तीनों शार्पशूटर के पास से तीन पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज