देश की खबरें | अपराधी को संरक्षण देने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपने शासकीय कर्तव्य से हटकर माफिया मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले नन्हें खान को संरक्षण देने वाले करीमुद्दीनपुर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है ।

गाजीपुर, 19 जून अपने शासकीय कर्तव्य से हटकर माफिया मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले नन्हें खान को संरक्षण देने वाले करीमुद्दीनपुर थाने के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है ।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि थानेदार रामनिवास, दारोगा संजय कुमार सरोज तथा सिपाही धीरेंद्रनाथ पांडेय को गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है ।

पुलिस के अनुसार माफिया विधायक मुख्तार अंसारी गैंग से संबंध रखने के आरोपित करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव निवासी मेहरुद्दीन खान उर्फ नन्हे खान को जिलाधिकारी ने जिला बदर की सजा दी थी।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि जिलाबदर बदरुद्दीन उर्फ नन्हे खान अपने घर पर ही रह रहा है और क्षेत्रीय पुलिस उसे संरक्षण दे रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ ओ पी सिंह ने करीमुद्दीनपुर के थानेदार को आदेश दिया कि वह मामले की जांच कर जिला बदर अपराधी को पकड़े। इस आदेश के बाद एसपी ने जब भी थानेदार से जानकारी ली, थानेदार ने बताया कि अपराधी की लोकेशन जिले की सीमा से बाहर है।

इस पर एसपी ने दो क्षेत्राधिकारी,आधा दर्जन दारोगा और भारी पीएसी पुलिस बलों के जवानों की एक टीम गठित कर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। अपने घर में मौजूद मेहरूद्दीन खान उर्फ नन्हे खान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधी को जेल भेजने के बाद थानेदार, दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। नन्हे खान को जिलाबदर करने का आदेश जिलाधिकारी ने बीते नौ अप्रैल को जारी किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट