देश की खबरें | हनुमानगढ़ में चोरी के मामले में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस दल पर हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

जयपुर, दो मार्च राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के जंक्शन थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये।

पुलिस उपाधीक्षक (शहर) मीनाक्षी ने बताया कि सुरेशिया पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी के एक मामले में आरोपी को पकड़ने गए पुलिस दल पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया और पुलिस जीप में तोड़फोड़ की।

उन्होंने बताया कि हमले में दो हेड कांस्टेबल, एक चालक और एक सिपाही घायल हो गया। तीनों पुलिसकर्मियों का उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को चोरी की नामजद शिकायत पर पुलिस दल गांव में आरोपी के बारे में पता लगाने गई थी। आरोपी के बारे में पूछताछ करने के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया और पुलिस की जीप में तोड़फोड़ भी की। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को सामने आया।

जंक्शन थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि एक वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 नामजद और 15-20 अन्य आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\