West Bengal: ‘सिम बॉक्स’ रैकेट में शामिल होने के आरोप में कोलकाता में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

‘सिम बॉक्स' गिरोह में शामिल होने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत तीन लोगों को यहां शहर के हवाई अड्डा इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 3 सितंबर : ‘सिम बॉक्स' गिरोह में शामिल होने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक समेत तीन लोगों को यहां शहर के हवाई अड्डा इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने तीनों को पकड़ा और विभिन्न स्थानों से 256 सिम स्लॉट स्टोर करने की क्षमता वाले कम से कम 23 सिम बॉक्स जब्त किए. पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से लगभग 400 पहले से सक्रिय सिम कार्ड, विभिन्न सेवा प्रदाताओं के वाईफाई मोडेम, लैपटॉप और अन्य संचार उपकरण भी जब्त किए गए. यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh: नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पिता को आजीवन कारावास

इस संबंध में हवाई अड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘बांग्लादेशी नागरिक के अलावा, अन्य दो लोग सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी जिलों से हैं. मामले की जांच जारी है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

IndiGo Flight Incident: कोलकाता एयरपोर्ट पर केटरिंग वाहन की टक्कर से इंडिगो विमान का इंजन क्षतिग्रस्त, उड़ान रद्द

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू