विदेश की खबरें | रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए ताजा हमले में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के साथ युद्ध विराम स्वीकार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद भी रूस ने यह हमला किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के साथ युद्ध विराम स्वीकार करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद भी रूस ने यह हमला किया।

यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 63 ड्रोन एवं अन्य हथियारों से हमला किया। इसने कहा कि वायु रक्षा प्रणाली ने 28 ड्रोन नष्ट कर दिए जबकि 21 अन्य को रोक लिया गया।

यूक्रेन की पुलिस ने बताया कि रूसी आक्रमण का केंद्र रहे पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के भीतर दो लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 14 अन्य घायल हो गए। यह क्षेत्र आंशिक रूप से रूसी सेना के कब्जे में है।

खारकीव क्षेत्र के प्रमुख ओलेह सिनीहुबोव ने कहा कि रात भर हुए रूसी ड्रोन हमलों में चार बच्चों सहित 15 लोग घायल हो गए।

खारकीव शहर के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा कि रूसी ड्रोन ने आवासीय जिलों, शैक्षिक सुविधाओं और अन्य नागरिक बुनियादी अवसंरचना को निशाना बनाया।

रूसी सेना ने हाल के दिनों में ड्रोन और मिसाइल से कई बार हमले किए हैं, सोमवार को लगभग 500 ड्रोन हमले और मंगलवार की रात भर में 315 ड्रोन तथा सात मिसाइल हमले हुए थे।

एपी यासिर रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट