विदेश की खबरें | यूक्रेन के जापोरिज्जिया पर रूसी हमलों में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ड्रोन हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने जानकारी दी कि इस हमले में आवासीय इमारतों, निजी कारों और सामाजिक अवसंरचना में आग लग गई।

फेडोरोव ने हमले के बाद की तस्वीरों को साझा किया, जिनमें आपातकालीन सेवाओं के अधिकारी क्षतिग्रस्त आवासीय इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश करते दिखाई दे रही हैं।

यूक्रेनी वायु सेना ने बताया कि रूस ने शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच 179 ड्रोन भेजे थे, जिनमें से 100 ड्रोन को यूक्रेन की सेना ने हवा में ही गिरा दिया, जबकि 63 'ड्रोन खो' गए, यानी उन्हें इलेक्ट्रॉनिक तरीके से रोक दिया गया।

इसके अलावा अधिकारियों ने कीव और द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों के भी रोके गए ड्रोनों से गिरे मलबे के कारण आग लगने की सूचना दी है।

इस बीच, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने यूक्रेन के 47 ड्रोन को नष्ट कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें