देश की खबरें | मप्र में भालू के हमले में तीन लोगों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने जानवर को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के सीधी जिले में संजय गांधी बाघ अभयारण्य के पास एक गांव में गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सोमवार को भालू को पीट-पीटकर मार डाला।

सीधी (मप्र), सात जुलाई मध्यप्रदेश के सीधी जिले में संजय गांधी बाघ अभयारण्य के पास एक गांव में गुस्साए स्थानीय निवासियों ने सोमवार को भालू को पीट-पीटकर मार डाला।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर बस्तुआ गांव के पास एक झाड़ी में दिन के समय हुई।

मारवास थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेश वैस ने कहा कि बाघ अभयारण्य के पास भालू के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर भालू को घेर लिया और उसे मार डाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद वैस ने बताया कि मृतकों की पहचान बब्बू यादव, दीनबंधु साहू और संतोष यादव के रूप में हुई है।

निरीक्षक ने बताया, "वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\