देश की खबरें | प्रतापगढ़ में चोरों की गोलीबारी में तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित चोरों की गोलीबारी से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़, (उप्र) 29,सितंबर प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित चोरों की गोलीबारी से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय ने रविवार को बताया कि थाना कोतवाली लालगंज क्षेत्र के पंडित का पुरवा खैरा पूरे छीमी गांव के राम औतार के घर खजाना मिलने की अफवाह है और चोरी की आशंका पर लोग रात में पहरेदारी कर रह रहे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने बताया कि शनिवार रात पहरेदारी के दौरान लोगों ने देखा कि एक मकान के पीछे कुछ लोग छिप हुए हैं और ललकारने पर चोरों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि गोली लगने से रामदीन प्रजापति (55), उमेश पटेल (28) व सुरेश पटेल (26) घायल हो गए हैं।

राय ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जिनकी स्थित सामान्य है। ग्रामीणों ने तीन व्यक्तियों पर गोलीबारी का आरोप लगाया है।

अधिकारी ने बताया, “पुलिस वृदावन मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के प्रत्येक पहलुओं की गहनता से जांच के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\