विदेश की खबरें | चीन के सिचुआन प्रांत में भूकंप से तीन लोग घायल, घरों को नुकसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में बुधवार को आए 6.1 तीव्रता के भूकंप में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भूकंप के कारण कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

बीजिंग, एक जून चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत सिचुआन में बुधवार को आए 6.1 तीव्रता के भूकंप में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भूकंप के कारण कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए।

भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे यान शहर के लुशान काउंटी में आया।

चीन के भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) द्वारा बताया गया कि भूकंप का केंद्र 17 किलोमीटर की गहराई में 30.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.94 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

‘चेंगडु इकोनॉमिक डेली’ ने यान के स्वास्थ्य विभाग के हवाले से बताया कि कम से कम तीन लोग भूकंप में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भूकंप के बाद कुछ और झटके भी महसूस किए गए।

भूकंप के पहले बड़े झटके के तीन मिनट बाद, बाओक्सिंग काउंटी में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।

सरकार द्वारा संचालित सीजीटीएन ने बताया कि सिचुआन की राजधानी चेंगडु और चोंगकिंग नगर पालिका में भी जोरदार झटके महसूस किए गए।

प्रांतीय अग्निशामकों के 1,400 से अधिक लोगों के दल को स्थलों पर भेजा गया है। इस बीच, निकटवर्ती गुइझोउ, युन्नान प्रांतों और चोंगकिंग नगरपालिका के बचाव दलों को भी तैयार रहने को कहा गया है।

सिचुआन दमकल विभाग ने कहा कि लुशान काउंटी में कुछ घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और वह प्रभावित गांवों और कस्बों से लगातार संपर्क कर रहा है।

यान के नगरपालिका प्रशासन ने ‘दूसरे स्तर’ की आपातकालीन व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है, जो आपातकालीन व्यवस्था की चार-स्तरीय प्रणाली में दूसरा सर्वोच्च स्तर है।

चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने भी बचाव और राहत कार्यों के लिए विशेषज्ञों की एक टीम लुशान भेजी है।

दो भूकंपों के बाद चीन के रेलवे अधिकारियों ने रेलवे लाइनों के संबंधित खंडों पर सेवाओं का संचालन तत्काल रोक दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\