विदेश की खबरें | फिलीपीन में तूफान से तीन लोग घायल, हजारों लोग विस्थापित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तूफान के कारण अधिकारियों ने बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर राजधानी और कई अन्य प्रांतों में स्कूलों तथा सरकारी कार्यालयों के बंद रहने की घोषणा की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तूफान के कारण अधिकारियों ने बाढ़ और भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर राजधानी और कई अन्य प्रांतों में स्कूलों तथा सरकारी कार्यालयों के बंद रहने की घोषणा की है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मा-ऑन’ पर्वतीय उत्तरी प्रांतों से गुजरने के बाद थोड़ा कमजोर पड़ा। हालांकि, मंगलवार सुबह इसाबेला प्रांत के मैकोनकॉन शहर पहुंचने के बाद 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिन्होंने बाद में 115 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली थी। तूफान रात में शहर से गुजर गया। तूफान दक्षिणी चीन की ओर बढ़ते समय समुद्र में एक बार फिर जोर पकड़ सकता है।

तूफान का सबसे अधिक असर लुजोन क्षेत्र के उत्तरी सिरे पर महसूस किया गया।

राष्ट्रपति फर्दिनांद मार्कोस जूनियर ने एहतियाती तौर पर मंगलवार से बुधवार तक घनी आबादी वाले मनीला महानगर और कई बाहरी प्रांतों में सभी स्कूल में कक्षाएं निलंबित कर दी हैं और सरकारी कार्यालय बंद रहने का निर्देश भी दिया है।

प्रेस सचिव ट्रिक्सी क्रूज-एंजेल्स ने मंगलवार को कहा, ‘‘भारी बारिश आम जनता के लिए खतरे का कारण बन सकती है।’’

कोरोनो वायरस संक्रमण के प्रकोप के कारण लगे लॉकडाउन की वजह से दो साल के अंतराल के बाद पहली बार सोमवार से स्कूल परिसर में कक्षाएं शुरू की गईं थी, हालांकि तूफान के कारण स्कूल बंद करने पड़े।

सुरक्षा अधिकारी रुएली रैप्सिंग ने बताया कि कागायन प्रांत में पेड़ गिरने से तीन ग्रामीण घायल हो गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। केवल कागायन में ही बाढ़, भूस्खलन की आशंका के कारण विभिन्न गांवों से 7,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट