देश की खबरें | नोएडा में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा में विभिन्न जगहों पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के कथित रूप से आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं।

नोएडा (उप्र), नौ दिसंबर नोएडा में विभिन्न जगहों पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के कथित रूप से आत्महत्या करने के मामले सामने आए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में रहने वाली प्रीति नाम की महिला ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि इसके अलावा बंदना नाम की एक अन्य महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे थाना सेक्टर 142 क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 142 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस बीच, रोबिन नामक युवक को जहरीला पदार्थ खाने के कारण थाना सेक्टर 63 स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्रवक्ता ने बताया कि रोबिन दिल्ली के मयूर विहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई दिल्ली की मयूर विहार पुलिस करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू