देश की खबरें | बिजली की तार की चपेट में आकर दंपति सहित तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के घोसी थाना क्षेत्र के खिरौटी गढ़ गांव में रविवार को बिजली की तार की चपेट में आकर दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

जहानाबाद (बिहार), 10 अक्टूबर जिले के घोसी थाना क्षेत्र के खिरौटी गढ़ गांव में रविवार को बिजली की तार की चपेट में आकर दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

घोसी के थाना प्रभारी निखिल कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान खिरौटी गढ़ गांव निवासी कोसमी देवी (32), उमेश बिंद उर्फ शोभी बिंद (55) और उनकी पत्नी कारी देवी (54) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना से नाराज ग्रामीणों ने करीब दो घंटों तक घोसी-धामापुर मुख्य सड़क मार्ग को जाम किए रखा जो कि बाद में पुलिस एवं प्रशासन से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर समाप्त हुआ।

मृतक के परिजनों के अनुसार मवेशी के लिए चारा लाने गए इन लोगों में कोसमी देवी घास काटने के क्रम में बिजली की तार की चपेट में आ गयी। उन्हें बचाने के प्रयास में कारी देवी और उमेश बिंद भी करंट की चपेट में आ गए।

ग्रामीण तीनों को आनन-फानन में गोड़सर रेफरल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत लाया हुआ घोषित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट