देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के बहराइच में ट्रक की टक्‍कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब सवा तीन बजे बहराइच-नानपारा राजमार्ग पर खुदातभारी के पास हुई।

ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब सवा तीन बजे बहराइच-नानपारा राजमार्ग पर खुदातभारी के पास हुई।

उन्होंने बताया कि रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सिजौली निवासी सात लोग कार में सवार होकर बलरामपुर से रुपईडीहा की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

त्रिपाठी ने बताया कि नौशाद (25), हामिद (60) और आरिफ (70) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कार में सवार हाशिम (45), अर्श (10), अरशा बानो (पांच) और अरशद (12) गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

एएसपी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश सिंह ने बताया कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\