देश की खबरें | ओडिशा के क्योंझर में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के क्योंझर जिले में एक खदान से अवैध रूप से मैंगनीज निकालने के दौरान भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

क्योंझर, दो जुलाई ओडिशा के क्योंझर जिले में एक खदान से अवैध रूप से मैंगनीज निकालने के दौरान भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को जोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिचाकुंडी दालपहाड़ के पास स्थित एक मैंगनीज खदान में उस समय घटी, जब कुछ लोग अवैध रूप से खनिज निकालने में लगे थे।

पश्चिम रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश कुमार राय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया, “एक शव रात करीब दो बजे बरामद किया गया, जबकि अन्य दो शव तड़के निकाले गए। शवों को टाटा अस्पताल ले जाया गया और अब तीनों शव मुर्दाघर में रखे गए हैं।”

पुलिस ने बताया कि यह खदान वैतरणी आरक्षित वन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जब तीनों व्यक्ति अवैध खनन कर रहे थे, तभी मिट्टी का एक हिस्सा अचानक धसक गया।

मृतकों की पहचान संदीप पूर्ति (32), कांदे मुंडा (19) और गुरु चाम्पिया (18) के रूप में हुई है। तीनों क्योंझर जिले के जोडा थाना क्षेत्र के बिचाकुंडी गांव के निवासी थे।

क्योंझर जिले में लगातार भारी बारिश के बीच छह घंटे चले बचाव अभियान के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Seema Anand की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें वायरल: 63 वर्षीय सेक्स एजुकेटर ने 'रेप जस्टिफिकेशन' मानसिकता पर उठाए सवाल, दर्ज कराई FIR

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

\