देश की खबरें | गुजरात के राजकोट में आवासीय इमारत में आग लगने से तीन लोगों की मौत, एक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट शहर में शुक्रवार सुबह 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राजकोट, 14 मार्च गुजरात के राजकोट शहर में शुक्रवार सुबह 12 मंजिला एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना 150 फुट रिंग रोड इलाके में हुई और इमारत में फंसे लगभग 40 निवासियों को बचा लिया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त बी.जे. चौधरी ने कहा, ‘‘सुबह लगभग साढ़े नौ बजे अटलांटिस अपार्टमेंट की छठी मंजिल पर एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

अधिकारी ने कहा कि अपराह्न के आसपास आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो की पहचान कल्पेश लेउवा और मयूर लेउवा के रूप में हुई है। तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से दो लोग बाहरी थे और किसी काम से इमारत में आए थे।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने ऊपरी मंजिलों पर फंसे लगभग 40 लोगों को बचा लिया है। इनमें से पांच लोगों को दमकल विभाग की ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से नीचे उतारा गया। इस सिलसिले में जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त